भा.नौ.पो. तूणीर के लिए मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में 22 नवंबर 23 को 08 x मिसाइल सह गोला बारूद (एम.सी.ए.) बार्ज परियोजना के तीसरे बार्ज, मिसाइल सह गोलाबारूद (एम. सी.ए.) बार्ज, एल.एस.ए.एम. 9 (यार्ड 77) की सुपुर्दगी

भारतीय नौसेना के लिए एम.एस.एम.ई. शिपयार्ड, मेसर्स सेकोन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापट्टनम द्वारा निर्मित 08 x मिसाइल सह गोला बारूद बार्ज के तीसरे बर्ज, मिसाइल सह गोला बारूद बार्ज एल.एस.ए.एम. 9 (यार्ड 77), की डिलीवरी 22 नवंबर 2023 को नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में भा.नौ.पो. तूणीर के लिए की गई। इस समारोह की अध्यक्षता कमोडोर आशीष सहगल कमांड रिफिट अधिकारी, पश्चिमी नौसेना कमान ने की।

19 फरवरी 2021 को रक्षा मंत्रालय और मेसर्स सेकोन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापट्टनम के बीच 08 x मिसाइल सह गोला बारूद बार्ज के निर्माण के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे। इन नौकाओं को शामिल करने से जेटी और बाहरी बंदरगाहों दोनों में आई.एन. जहाजों को वस्तुओं/गोला-बारूद के परिवहन, चढ़ान और उतरान की सुविधा प्रदान करके आई.एन. की ऑपरेशनल प्रतिबद्धताओं को गति मिलेगी।

इन नौकाओं को इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आई.आर.एस.) के प्रासंगिक नौसेना नियमों और विनियमों के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है। डिजाइन चरण के दौरान बार्ज का मॉडल परीक्षण नेवल साइंस एंड टेक्नोलॉजिकल लेबोरेट्री  (एन.एस.टी.एल.), विशाखापट्टनम में किया गया था। ये बार्ज भारत सरकार (जी.ओ.आई.) की मेक इन इंडिया पहल के गौरवशाली ध्वज वाहक हैं।

  • भा.नौ.पो. तूणीर के लिए मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में 22 नवंबर 23 को 08 x मिसाइल सह गोला बारूद (एम.सी.ए.) बार्ज परियोजना के तीसरे बार्ज, मिसाइल सह गोलाबारूद (एम. सी.ए.) बार्ज, एल.एस.ए.एम. 9 (यार्ड 77) की सुपुर्दगी

Back to Top