भा.नौ.पो. त्रिकंद की संयुक्त समुद्री बलों के केंद्रित ऑपरेशन - सी स्वॉर्ड 2 में भागीदारी

भा.नौ.पो. त्रिकंद ने 6 से 14 नवंबर 2022 तक उत्तर-पश्चिम अरब सागर में संयुक्त समुद्री बलों (सी.एम.एफ.) के नेतृत्व में केंद्रित ऑपरेशन "सी स्वॉर्ड 2" में भाग लिया।

इस जहाज ने अन्य बहुराष्ट्रीय बलों और क्षेत्रीय साझेदार नौसेनाओं के साथ आतंकवाद का मुकाबला करने, मादक पदार्थों के व्यापार को रोकने और तस्करी करने वाली संस्थाओं को अपनी नापाक गतिविधियों के लिए समुद्र का उपयोग करने से रोकने के लिए भाग लिया। भारतीय नौसेना के लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान ने भी ऑपरेशन में भाग लिया और हवाई सहायता प्रदान की।

यह प्रयास भारत के माननीय प्रधानमंत्री के सागर दृष्टिकोण के अनुरूप समुद्र की सुरक्षा और क्षेत्र में सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

  • भा.नौ.पो. त्रिकंद की संयुक्त समुद्री बलों के केंद्रित ऑपरेशन - सी स्वॉर्ड 2 में भागीदारी
  • भा.नौ.पो. त्रिकंद की संयुक्त समुद्री बलों के केंद्रित ऑपरेशन - सी स्वॉर्ड 2 में भागीदारी
  • भा.नौ.पो. त्रिकंद की संयुक्त समुद्री बलों के केंद्रित ऑपरेशन - सी स्वॉर्ड 2 में भागीदारी
Back to Top