भारतीय नौसेना, एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. और जी.आई.टी.ए.एम. विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन के एक परिशिष्ट पर भा.नौ.पो. कलिंगा के हस्ताक्षर

भा.नौ.पो. कलिंगा और जी.आई.टी.ए.एम. विश्वविद्यालय ने तकनीकी नवाचार और सुरक्षा बढ़ाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर सहयोग करने के लिए एक समझौते में प्रवेश किया है। यह सहयोग भारतीय नौसेना, एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. और जी.आई.टी.ए.एम. विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन के एक परिशिष्ट के तहत सुविधाजनक किया गया है। परिशिष्ट पर कमोडोर प्रदीप पटेल, कमांडिंग ऑफिसर भा.नौ.पो. कलिंगा और प्रोफेसर डी गुणशेखरन, रजिस्ट्रार जी.आई.टी.ए.एम. विश्वविद्यालय द्वारा हस्ताक्षर किए गए, जो दोनों संस्थानों के बीच दीर्घकालिक रक्षा अकादमिक साझेदारी का मार्ग प्रशस्त करता है। सहयोगी परियोजना में वास्तविकता बढ़ाने वाले ए.आर. और वर्चुअल रियलिटी वी.आर. के लिए प्रशिक्षण, निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक, स्मार्ट सिटी परियोजना, ऊर्जा और पावर फैक्टर प्रबंधन में सुधार, नागरिक इंजीनियरी संरचनाओं के लिए गैर-विनाशकारी तकनीक आदि पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। संयुक्त अनुसंधान प्रयासों, अंतःविषय सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान के माध्यम से, लक्ष्य यह है कि महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान किया जा सके और सुरक्षा बढ़ाने में योगदान दिया जा सके।

Back to Top