भारतीय नौसेना के चालू समुद्री सुरक्षा अभियान (‘ऑप संकल्प’) 14 दिसंबर 23 से 23 मार्च 24

भारतीय नौसेना ने समुद्री क्षेत्र में इज़राइल - हमास संघर्ष के प्रकटीकरण के जवाब में मध्य-दिसंबर 23 से अपने चालू समुद्री सुरक्षा अभियानों के दायरे को पुनर्निर्देशित करके और काफी बढ़ा दिया है। नौसेना ने 14 दिसंबर 23 को माल्टा झंडे वाले बल्क कैरियर एमवी रुएन के अपहरण के दौरान प्रोअक्टिव कार्रवाई की। आज, 23 मार्च 2024, ‘ऑप संकल्प’ के तत्वावधान में चालू समुद्री सुरक्षा अभियानों के 100 दिन पूरे होने का दिन है। इस दौरान, भारतीय नौसेना ने 18 घटनाओं का जवाब दिया है और हिंद महासागर क्षेत्र में ‘प्रथम उत्तरदाता’ और ‘पसंदीदा सुरक्षा साझेदार’ के रूप में एक केंद्रीय भूमिका निभाई है। एमवी रुएन के अपहरण के खिलाफ कार्रवाई के समापन के साथ भारतीय नौसेना के योगदान का महत्व और भी अधिक उजागर हुआ है।

पिछले 100 दिनों से, नौसैनिक जहाजों, विमानों और विशेष बलों ने क्षेत्र में उपस्थित विभिन्न अपरंपरागत खतरों से समुद्री समुदाय की रक्षा करने और 'समुद्रों को सुरक्षित' रखने के लिए एक अटूट संकल्प दिखाया है। क्षेत्र में खतरे के मूल्यांकन के आधार पर, भारतीय नौसेना तीन कार्य क्षेत्रों अदन की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों, अरब सागर और सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री सुरक्षा अभियानों का संचालन कर रही है। दिसंबर 23 से भारतीय नौसेना के प्रयासों में समुद्री क्षेत्र में खतरों से निपटने के लिए 5000 से अधिक कर्मियों की समुद्र में तैनाती, 450 से अधिक जहाज दिवस (21 से अधिक जहाजों की तैनाती) और समुद्री निगरानी विमानों द्वारा 900 घंटे की उड़ान शामिल है।

2008 में समुद्री डकैती के उदय के साथ, हिंद महासागर क्षेत्र ने क्षेत्रीय और अतिरिक्त क्षेत्रीय नौसेनाओं के युद्धपोतों की उपस्थिति में स्थिर वृदधि देखी है, जो स्वतंत्र रूप से या विभिन्न बहुराष्ट्रीय संरचनाओं के तहत संचालित होते हैं। वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य में, भारतीय नौसेना ने क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली सुरक्षा स्थितियों का जवाब देने में 'अग्रणी' भूमिका निभाई है। 110 से अधिक लोगों की जान बचाई गई (जिसमें 45 भारतीय नाविक शामिल हैं), 15 लाख टन महत्वपूर्ण वस्तुओं (जैसे उर्वरक, कच्चा तेल और तैयार उत्पाद) की सुरक्षा की गई, लगभग 1000 बोर्डिंग ऑपरेशन का संचालन, 3000 किलोग्राम से अधिक नारकोटिक्स की जब्ती और 450 से अधिक MVs को भारतीय नौसेना की उपस्थिति का आश्वासन, चालू समुद्री सुरक्षा अभियानों ने वास्तव में भारतीय नौसेना की एक मजबूत और जिम्मेदार नौसेना के रूप में हिंद महासागर क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने की क्षमता को प्रतिबिंबित किया है।

दिसंबर 2023 से चल रहे प्रयास में, भारतीय नौसेना के गुरुग्राम में स्थित इंफॉर्मेशन फ्यूज़न सेंटर – हिंद महासागर क्षेत्र (आईएफसी-आईओआर) ने हिंद महासागर क्षेत्र में सूचना आदान-प्रदान को सक्षम करने के लिए एक मुख्य हब के रूप में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभाई है। इसके अलावा, इस अवधि के दौरान आइएएफ और राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वित मिशनों ने सेवाओं के बीच सामंजस्य और इंटरऑपरेबिलिटी को भी उजागर किया है।

‘ऑप संकल्प’ के तत्वावधान में चालू समुद्री सुरक्षा अभियानों की प्रगति के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा प्रदर्शित सटीक प्रतिक्रिया, नवाचार और अटूट संकल्प ने भारत के समुद्री हितों की रक्षा, समुद्री खतरों का मुकाबला, समुद्री डकैती के पुनरुत्थान को रोकने और हिंद महासागर क्षेत्र में नारकोटिक्स व्यापार को काफी हद तक कम करने में पैदा हुए प्रभावों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय प्रशंसा अर्जित की है। विभिन्न सुरक्षा स्थितियों के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिक्रिया ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि 'समुद्र में जीवन की सुरक्षा' नाविकों की राष्ट्रीयता के बावजूद एक सर्वोपरि सिद्धांत बनी हुई है।

  • भारतीय नौसेना के चालू समुद्री सुरक्षा अभियान (‘ऑप संकल्प’) 14 दिसंबर 23 से 23 मार्च 24

Back to Top