भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन "समुद्र सेतु" का अगला चरण आरंभ किया

भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन "समुद्र सेतु" का अगला चरण आरंभ किया

ऑपरेशन "समुद्र सेतु" का अगला चरण 01 जून 2020 से आरंभ होगा जिसके तहत विदेशों से भारतीय नागरिकों को वापस लाया जाएगा।

इस चरण में, भारतीय नौसेना पोत जलाश्व कोलंबो, श्रीलंका गणराज्य से 700 लोगों को टूटीकोरिन, तमिलनाडू वापस लाएगा और उसके बाद माले, मालदीव गणराज्य से अन्य 700 लोगों को टूटीकोरिन वापस लाया जायेगा।

भारतीय नौसेना पहले ही ऑपरेशन के पिछले चरण के दौरान 1,488 भारतीय नागरिकों को माले से कोच्चि वापस ला चुकी है।

श्रीलंका और मालदीव में भारतीय मिशन वापस लाए जाने वाले भारतीय नागरिकों की सूची तैयार कर रही है और आवश्यक चिकित्सा जांच के बाद उनकी यात्रा में सहायता करेगी। कोविड से जुड़े सामाजिक दूरी के नियम पोत पर स्थापित किए गए हैं और यात्रियों को इस समुद्री यात्रा के दौरान बुनियादी सुविधाएं और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

टूटीकोरिन पहुँचने पर यात्रियों को राज्य अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस ऑपरेशन को विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और भारत सरकार और राज्य सरकारों की विभिन्न अन्य एजेंसियों के साथ निकट समन्वय में आगे बढ़ाया जा रहा है।

  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
Back to Top