भारतीय नौसेना ने गिनी की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी दूसरी गश्त को पूरा किया भा.नौ.पो. सुमेधा ने भारत के राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाया

भा.नौ.पो. सुमेधा एक विस्तारित रेंज ऑपरेशनल तैनाती पर है और वर्तमान में अफ्रीका के पश्चिमी तट के साथ अटलांटिक महासागर में कार्यरत है। इस अवधि के दौरान, भा.नौ.पो. सुमेधा ने गिनी की खाड़ी में 31 दिनों तक समुद्री डकैती के खिलाफ गश्त की। इस महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्र में भारतीय नौसेना द्वारा की जा रही यह दूसरी गश्त है। सितंबर, अक्टूबर 2022 में भा.नौ.पो. तर्कश द्वारा पहली जी.ओ.जी. समुद्री डकैती रोधी गश्त की गई थी। यह क्षेत्र भारत के राष्ट्रीय हितों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए एक महत्वपूर्ण स्रोत है। सुमेधा की तैनाती ने सेनेगल, घाना, टोगो, नाइजीरिया, अंगोला और नामीबिया सहित क्षेत्रीय नौसेनाओं के साथ नौसेना से नौसेना संपर्क को बढ़ाना भी सुनिश्चित किया। तैनाती का उपयोग जहाजों के चालक दल द्वारा किए गए संयुक्त प्रशिक्षण के माध्यम से क्षेत्रीय भागीदारों की क्षमता को आगे बढ़ाने के लिए भी किया गया, जो भारत और भारतीय नौसेना के मित्रों की मदद करने और वसुधैव कुटुंबकम के दर्शन पर ध्यान देने को दोहराता है। तैनाती का एक और मुख्य आकर्षण जी.ओ.जी. में पहले भारत-यूरोपीय संघ संयुक्त अभ्यास में जहाजों की भागीदारी थी। भारत के लिए अत्यधिक प्रासंगिक महत्वपूर्ण भौगोलिक क्षेत्र में भा.नौ.पो. सुमेधा की ऑपरेशनल तैनाती ने यह सुनिश्चित किया है कि हमारे राष्ट्रीय हितों में और वृद्धि हो।

  • भारतीय नौसेना ने गिनी की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी दूसरी गश्त को पूरा किया भा.नौ.पो. सुमेधा ने भारत के राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाया

Back to Top