भारतीय नौसेना पोत किलटन की मुआरा, ब्रुनेई यात्रा

भारतीय नौसेना पोत (भा.नौ.पो.) किलटन 25 मई 2024 को मुआरा, ब्रुनेई पहुंचा और रॉयल ब्रुनेई नेवी द्वारा इसे गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह यात्रा भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की दक्षिण चीन सागर में परिचालन तैनाती का हिस्सा है। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों समुद्री देशों के बीच मित्रता और सहयोग को और मजबूत करना है।

भारतीय नौसेना पोत किलटन की यह यात्रा पेशेवर संवाद, खेल प्रतियोगिताओं, सामाजिक आदान-प्रदान और सामुदायिक पहुंच पर केंद्रित है, जो दोनों राष्ट्रों और नौसेनाओं के साझा मूल्यों को दर्शाती है। यह यात्रा भारतीय नौसेना और रॉयल ब्रुनेई नेवी के बीच समुद्र में एक समुद्री साझेदारी अभ्यास के साथ समाप्त होगी। दोनों नौसेनाएँ सामरिक विकास में हिस्सा लेंगी जो अंतर-संचालन क्षमता को मजबूत करेगी और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगी।

भा.नौ.पो. किलटन चार पी28 पनडुब्बी रोधी युद्धपोतों (ए.एस.डब्ल्यू.) में से तीसरा है, जिसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जी.आर.एस.ई.), कोलकाता द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है।

  • भारतीय नौसेना पोत किलटन की मुआरा, ब्रुनेई यात्रा
  • भारतीय नौसेना पोत किलटन की मुआरा, ब्रुनेई यात्रा
  • भारतीय नौसेना पोत किलटन की मुआरा, ब्रुनेई यात्रा
Back to Top