भारतीय नौसेना महासागर सेलिंग दौड़ 2023

भारतीय नौसेना भारत में महासागर सेलिंग में सबसे आगे रही है। समुद्र में साहसिक कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए, भारतीय नौसेना द्वारा 22 से 26 नवंबर 2023 तक कोच्चि से गोवा तक आयोजित होने वाली एक अंतर-कमान महासागर नौकायन दौड़ नई दिल्ली के नौसेना मुख्यालय (एन.एच.क्यू.) में स्थित इंडियन नेवल सेलिंग एसोसिएशन (आई.एन.एस.ए.) के तत्वावधान में निर्धारित है। इस दौड़ का आयोजन दक्षिणी नौसेना कमान मुख्यालय (एच.क्यू.एस.एन.सी.) द्वारा किया जा रहा है और इसका समन्वय ए.एस.डब्ल्यू. स्कूल, कोच्चि में स्थित भारतीय नौसेना के ऑफशोर सेलिंग क्लब और भा.नौ.पो. मंडोवी, गोवा में स्थित ओसियन सेलिंग नोड द्वारा किया जा रहा है।

चार 40-फुट भारतीय नौसेना नौकायन पोत (आई.एन.एस.वी.) जिनमें बुलबुल, नीलकंठ, कदलपुरा और हरियाल शामिल हैं, इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौड़ में लगभग पांच दिनों में कोच्चि के नौसेना बेस से गोवा के बीच 360 एन.एम. की दूरी तय की जाएगी।

इन सेलिंग अभियानों के लिए चालक दल के चयन को पर्याप्त समुद्री नौकायन अनुभव वाले स्वयंसेवकों में से किया जाता है। महासागर सेलिंग एक बहुत कठिन साहसिक खेल है। भारतीय नौसेना अपने आवश्यक समुद्री कौशल और मशीनरी प्रबंधन कौशल को निखारने के साथ-साथ साहस की भावना को जगाने और चालक दल की जोखिम-प्रबंधन क्षमताओं में वृद्धि करने के लिए समुद्री सेलिंग नौकाओं का उपयोग करती है।

चार आई.एन.एस.वी. पर होने वाली इस दौड़ में आठ महिला अधिकारियों/अग्निवीर सहित 32 कर्मी भाग लेंगे। प्रत्येक आई.एन.एस.वी. में नौसेना के तीनों कमान के आठ कर्मी और अंडमान एवं निकोबार कमान तथा एन.एच.क्यू. की एक संयुक्त टीम भाग लेगी। इसमें वरिष्ठतम प्रतिभागी कमोडोर के रैंक का और सबसे कनिष्ठ अग्निवीर होगा।

भारतीय नौसेना का मानना है कि इन छोटे पोतों पर सेलिंग करना इसके कर्मियों के मध्य "अनिवार्य समुद्री-भावना" और प्रकृति के तत्वों के प्रति सम्मान जगाने का सबसे अच्छा तरीका है, जो सुरक्षित और सफल समुद्री यात्रा से अभिन्न है। ये उभरते नौसेना कर्मियों के बीच साहस, सौहार्द, सहनशक्ति और दल भावना के मूल्यों को प्रदान करने का भी काम करते हैं। 

  • भारतीय नौसेना महासागर सेलिंग दौड़ 2023
  • भारतीय नौसेना महासागर सेलिंग दौड़ 2023
  • भारतीय नौसेना महासागर सेलिंग दौड़ 2023
  • भारतीय नौसेना महासागर सेलिंग दौड़ 2023
Back to Top