भारतीय नौसेना सिम्फोनिक ऑर्केस्ट्रा - 2020

भारतीय नौसेना सिम्फोनिक ऑर्केस्ट्रा - 2020

21 फरवरी 2020 को जवाहरलाल नेहरु इनडोर स्टेडियम, लोधी रोड़, नई दिल्ली में आयोजित भारतीय नौसेना सिम्फोनिक ऑर्केस्ट्रा के दौरान भारतीय नौसेना बैंड ने संगीत प्रेमियों के दिलोदिमाग को मंत्रमुग्ध कर दिया। विश्वप्रसिद्ध बैंड, जिसने रॉयल एडिनबर्ग मिलिट्री टैटू, स्कॉटलैंड, मास्को में स्पासकाया टावर इंटरनेशनल मिलिट्री म्युज़िक फेस्टिवल और सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में रशियन फेडरेशन नेवी डे परेड जैसे सुप्रसिद्ध मिलिट्री बैंड समारोह में प्रदर्शन कर श्रोताओं को मार्शल संगीत, पश्चिमी शास्त्रीय, हिंदुस्तानी शास्त्रीय और समकालीन लोकप्रिय और लोक संगीत के अन्य रूप सुनाते हुए लुभाया और मंत्रमुग्ध किया है।

संगीत भरी उस शाम के दौरान बैंड ने स्विंग, वाल्ट्ज़, फिल्म की थीम, डिस्को, फंक, लोकप्रिय, और देश भक्ति संगीत जैसी विभिन्न शैलियों में बजाते हुए अपनी प्रतिभा और पेशेवर अंदाज़ का प्रदर्शन किया। नौसेना बैंड ने 29 जनवरी 2020 को विजय चौक पर हाल ही में आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह में अपनी जोशपूर्ण धुनों, पाल नौका सहित पेचीदा फ़ॉर्मेशन्स के साथ भाग भी लिया था। बैंड ने कमांडर वी. सी. डी'क्रूज़, संगीत निर्देशक (नौसेना) के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। वे पिलर म्युज़िक स्कूल, गोवा और ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ़ म्युज़िक, लंदन के भूतपूर्व छात्र हैं।

इस संगीत भरी शाम का आयोजन नौसेना दिवस की गतिविधियों के भाग के रूप में किया गया था जिसकी मेजबानी नौसेनाध्यक्ष, एडमिरल करमबीर सिंह ने की थी। दिल्ली के माननीय लेफ्टिनेंट गवर्नर, श्री अनिल बैजल इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे।

  • भारतीय नौसेना सिम्फोनिक ऑर्केस्ट्रा - 2020
  • भारतीय नौसेना सिम्फोनिक ऑर्केस्ट्रा - 2020
  • भारतीय नौसेना सिम्फोनिक ऑर्केस्ट्रा - 2020
Back to Top