भारत फ्रांस नौसेना अभ्यास वरुण - 2022 का 20वां संस्करण

भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास का 20 वां संस्करण - 'वरुण' 30 मार्च से 3 अप्रैल 2022 तक अरब सागर में आयोजित किया जा रहा है।

दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास 1993 में शुरू किया गया था। इस अभ्यास को 2001 में 'वरुण' के रूप में नाम दिया गया और इसके बाद से यह भारत-फ्रांस रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।

दोनों नौसेनाओं के जहाज, पनडुब्बियां, समुद्री गश्ती विमान, लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर सहित विभिन्न इकाइयां अभ्यास में भाग ले रही हैं। ये इकाइयां समुद्री थिएटर में अपने सामरिक कौशल को बढ़ाने और सुधारने, समुद्री सुरक्षा ऑपरेशन करने के लिए अंतर-संचालनीयता को बढ़ाने का प्रयास करेंगी और एक एकीकृत बल के रूप में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करेगी।

वर्षों से कार्यक्षेत्र और जटिलता में वृद्धि के बाद, वरुण श्रृंखला के अभ्यास दोनों नौसेनाओं को एक-दूसरे की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों से सीखने के अवसर प्रदान कर रहे हैं। यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं के बीच सामरिक स्तर की बातचीत के लिए एक प्रमुख चालक रहा है और वैश्विक समुद्री जन की सुरक्षा, रक्षा और स्वतंत्रता के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Back to Top