भारत-मॉरिशस संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सहयोग सर्वेक्षण

भारत-मॉरिशस संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सहयोग सर्वेक्षण

कमान अधिकारी, भा नौ पो दर्शक के कैप्टेन जे गुरुमणि और मॉरिशस गणराज्य में भारत के उच्चायुक्त, माननीय श्री तन्मय लाल ने 23 दिसंबर 2019 को पोर्ट लुइ में आयोजित समारोह में मॉरिशस गणराज्य के आवास व भूमि उपयोग योजना मंत्री, माननीय श्री लुइ स्टीवन ओबीगाडू को दक्षिणी मॉरिशस में सुइलाक और दक्षिण-पूर्वी मॉरिशस के डीप सी ब्लॉक की प्रारंभिक हाइड्रोग्राफिक फेयर शीट सुपुर्द की। इस कार्यक्रम का आयोजन मॉरिशस की सरकार द्वारा 29 नवंबर - 22 दिसंबर 2019 तक मॉरिशस के तट पर भारतीय नौसेना पोत दर्शक द्वारा हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण के सफल समापन के उपलक्ष में किया गया था। इस हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण का उद्देश्य दोनों देशों के बीच जारी सहयोग के अंतर्गत इस क्षेत्र के नेविगेशनल चार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक नेविगेशनल चार्ट्स को प्रकाशित करना था। इस कार्यक्रम में मॉरिशस सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। हाइड्रोग्राफी के क्षेत्र में अपनी बहुमूल्य सेवाएं देने के लिए मॉरिशस गणराज्य द्वारा भा नौ पो दर्शक को प्रशस्तिपत्र भी प्रस्तुत किया गया था।

दोनों देशों के बीच संयुक्त विदेशी हाइड्रोग्राफिक सहयोग सर्वेक्षण के अंतर्गत भा नौ पो दर्शक पोर्ट लुइ के दौरे पर है। पोर्ट लुइ में ठहरने के दौरान, इस पोत को 23 दिसंबर 2019 को दर्शकों के लिए खोला गया था। मॉरिशस विश्वविद्यालय के छात्रों, भारतीय प्रवासियों और नेशनल कोस्ट गार्ड, मॉरिशस के जवानों के लिए एक संगठित पदयात्रा आयोजित की गई जिसके अंतर्गत आधुनिक हाइड्रोग्राफिक उपकरण और सेंसर प्रदर्शित किए गए। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनता ने पूरे जोश से भाग लिया और स्थानीय मीडिया द्वारा इस कार्यक्रम को मुख्यता से कवर किया गया। मॉरिशस सरकार के विभिन्न हितधारकों ने भी क्षमता निर्माण के अंतर्गत हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण के आयोजन में प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने के लिए संयुक्त कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरे का समापन मेक-इन-इंडिया परियोजनाओं के प्रचार से किया गया जिसमें मॉरिशस गणराज्य को भारत की स्वदेशी पोत निर्माण क्षमता के दर्शन कराए गए।

  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
Back to Top