भा नौ पो जमुना द्वारा श्रीलंका के तट पर संयुक्त हाइड्रोग्राफिक कार्यों की शुरुआत

भारतीय नौसेना का हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पोत, भा नौ पो जमुना 06 फरवरी 2020 से श्रीलंका के दक्षिण - पश्चिमी तट पर संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण के लिए तैनात किया गया है। श्रीलंकाई नौसेना के हाइड्रोग्राफरों की एक टीम जिसमें अधिकारी और नाविक भी शामिल हैं सर्वेक्षण के दौरान पोत पर रहेगी।

पिछले दस दिनों के दौरान इस पोत ने श्रीलंकाई नौसेना के हाइड्रोग्राफरों के साथ विदेशी सहयोग सर्वेक्षण के भाग के रूप में सर्वेक्षण से जुड़ी अनेक गतिविधियों का आयोजन किया है। एक पृथक सर्वेक्षण शिविर जिसमें भारतीय और श्रीलंकाई नौसेना के नाविक शामिल हैं, चौबीसों घंटे निगरानी कर रहा है। उस पृथक सर्वेक्षण शिविर को नेविगेशन में सहायक उपकरणों को ठीक करने और ज्वारभाटा का परिसीमन करने का भी काम सौंपा गया है। सर्वेक्षण कार्यों के लिए पोत के हेलिकॉप्टर का भी उपयोग किया गया था।

  • भा नौ पो जमुना द्वारा श्रीलंका के तट पर संयुक्त हाइड्रोग्राफिक कार्यों की शुरुआत

Back to Top