'महा' चक्रवात से निपटने के लिए भारतीय नौसेना ने की राहत कार्य से जुड़ी तैयारियाँ

'महा' चक्रवात से निपटने के लिए भारतीय नौसेना ने की राहत कार्य से जुड़ी तैयारियाँ

पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर 'महा' चक्रवात के अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफ़ान में बदलने के साथ ही, भारतीय नौसेना की पश्चिमी नौसेना कमान आवश्यकता पड़ने पर गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तट पर मानवीय और आपदा राहत (एचएडीआर) कार्य करने के लिए तैयार है।

पश्चिमी नौसेना कमान के चार युद्धपोतों को एचएडीआर राहत सामग्री जैसे कि खाद्य पैकेट, पानी, दवाएं और अन्य ज़रूरी सामान से भर दिया गया है। गुजरात नौसेना क्षेत्र की नौसेना इकाइयाँ भी पानी के भीतर गोताखोरी के उपकरणों और नौकाओं से लैस आपात प्रतिक्रिया दलों के साथ तैयार हैं। इसके अलावा, नौसेना के विमान और हेलिकॉप्टर भी किसी प्रकार का सर्वेक्षण और हवा में बचाव कार्य करने के लिए स्टैंडबाय में हैं। गुजरात में स्थित नौसेना के अधिकारी सुचारु तालमेल सुनिश्चित करने के लिए नगर के अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं।

'महा' चक्रवात, जो कि वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी दिशा में मध्य अरब सागर की ओर बढ़ रहा है, उसके 05 नवंबर 2019 को दोपहर तक तेज़ी से वापस घुमते हुए गुजरात के तट की ओर बढ़ने की उम्मीद है। चक्रवाती तूफ़ान के चलते हवा की गति के 35 से 40 नॉट तक पहुंचने की स्थिति में 06 नवंबर 2019 की रात तक वेरावल के निकट पहुँचने की उम्मीद की जा रही है। फलस्वरूप, समुद्र के अशांत से बेहद अशांत होने के कारण संभावना है कि इससे अरब सागर का पूर्वी मध्य भाग प्रभावित होगा और भारी वर्षा और गर्जना और बिजली के साथ इसके दक्षिण गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के क्षेत्रों को प्रभावित करने की उम्मीद की जा रही है।

Back to Top