मापुटो, मोजाम्बिक में भा.नौ.पो. सुमेधा की मिशन तैनाती

अफ्रीका में जारी विस्तारित ऑपरेशनल तैनाती के एक हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना जहाज सुमेधा 21 नवंबर 2023 को मोजाम्बिक के मापुटो में पहुंचा। इस पोर्ट कॉल का उद्देश्य लंबे समय से चल रहे राजनयिक संबंधों को मजबूत करना, समुद्री सहयोग को मजबूत करना और दोनों नौसेनाओं के बीच पारस्परिकता को बढ़ावा देना है। इस यात्रा के दौरान 23-25 नवंबर, 2023 तक पेशेवर बातचीत, क्रॉस डेक दौरा, योजना सम्मेलन और संयुक्त ई.ई.जेड. निगरानी निर्धारित है। पोर्ट कॉल के दौरान गतिविधियों में कमांडिंग ऑफिसर द्वारा विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और मोजाम्बिक के सरकारी अधिकारियों सहित नौसेना कमांडेंट, मोजाम्बिक नौसेना और मापुटो शहर के मेयर के साथ शिष्टाचार भेंट शामिल हैं।

मोजाम्बिक और भारत के बीच पारंपरिक रूप से मधुर और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध रहे हैं, जो लोकतंत्र, विकास और धर्मनिरपेक्षता के समान मूल्यों को साझा करते हैं। दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में नियमित रूप से उच्च स्तरीय आदान-प्रदान और बातचीत होती है। नियमित संयुक्त रक्षा कार्य समूह (जे.डी.डब्ल्यू.जी.) की बैठकों के माध्यम से द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। भारतीय नौसेना के मिशन के तहत भारतीय नौसेना के जहाजों को मित्र देशों के साथ मैत्री के सेतु बनाने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से विदेशों में तैनात किया जाता है।

भा.नौ.पो. सुमेधा विशाखापट्टनम में स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा है और फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान की ऑपरेशनल कमान के तहत कार्य करता है। यह जहाज कई हथियार प्रणालियों, सेंसर, अत्याधुनिक नेविगेशन और संचार प्रणालियों / इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट से लैस है। सुमेधा ने अतीत में विभिन्न फ्लीट सपोर्ट ऑपरेशन, तटीय और अपतटीय गश्त, महासागर निगरानी और एच.ए.डी.आर. मिशनों में भाग लिया है।

  • मापुटो, मोजाम्बिक में भा.नौ.पो. सुमेधा की मिशन तैनाती

Back to Top