मालाबार 22 का समापन

बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास मालाबार 22 का 26वां संस्करण 15 नवंबर 2022 को जापान के समुद्र में समाप्त हुआ। इस संस्करण ने अभ्यास की 30 वीं वर्षगांठ भी चिह्नित की और इसका आयोजन जे.एम.एस.डी.एफ. द्वारा किया गया।

भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व पूर्वी बेड़े के जहाजों शिवालिक और कमोर्ता द्वारा किया गया, जिनका नेतृत्व के  रियर एडमिरल संजय भल्ला फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग पूर्वी बेड़ा ने किया। मालाबार अभ्यास की श्रृंखला भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में 1992 में शुरू हुई और इसने ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाओं में शामिल होने के साथ और अधिक प्रसिद्धि प्राप्त की।

मालाबार 22 का समुद्री चरण योकोसुका के पास पांच दिनों की अवधि तक आयोजित किया गया और यह हथियारों की फायरिंग, सतह, वायु-रोधी और पनडुब्बी-रोधी युद्ध अभ्यास और सामरिक प्रक्रियाओं का गवाह बना। समुद्री चरण की एक अन्य विशेषता समुद्री अभ्यास में युद्ध का संचालन था जिसने सभी चार नौसेनाओं को पारस्परिकता को मजबूत करने और अपने सामरिक कौशल को सुधारने में सक्षम बनाया।

इस उच्च गति अभ्यास में चार लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान, महत्त्वपूर्ण हेलीकॉप्टर और दो पनडुब्बियों के साथ परमाणु संचालित विमान वाहक सहित ग्यारह सर्फिस जहाजों की भागीदारी देखी गई। इस अभ्यास में विभिन्न भाग लेने वाले जहाजों के बीच 'सी राइडर्स' का आदान-प्रदान भी शामिल था।

सामरिक ड्रिल और अभ्यासों के अलावा, मालाबार अभ्यास के इस संस्करण के दौरान भाग लेने वाले देशों के बीच द्विपक्षीय रसद सहायता समझौतों को मान्यता दी गई।

इस अभ्यास से एक-दूसरे के संचालन के तरीकों और अनगिनत समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग करने की क्षमता को समझने में मदद मिली।

  • मालाबार 22 का समापन
  • मालाबार 22 का समापन
  • मालाबार 22 का समापन
  • मालाबार 22 का समापन
Back to Top