मिशन सागर – II भा नो पो ऐरावत द्वारा सूडान को खाद्य सहायता सौंपना

मिशन सागर – II भा नो पो ऐरावत द्वारा सूडान को खाद्य सहायता सौंपना

'मिशन सागर-II' के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसैनिक पोत ऐरावत ने 2 नवंबर 2020 को सूडान पोर्ट में प्रवेश किया। भारत सरकार प्राकृतिक आपदाओं और COVID-19 महामारी से उबरने के लिए विदेशी मित्र देशों को सहायता प्रदान कर रही है, और इस उद्देश्य के लिए भा नो पो ऐरावत सूडान के लोगों के लिए 100 टन खाद्य सहायता की खेप को ले जा रहा है।

मिशन सागर-II, पहले 'मिशन सागर' का अनुसरण करता है जो मई-जून 2020 में शुरू किया गया था, जिसमें कि भारत ने मालदीव, मॉरीशस, सेशेल्स, मेडागास्कर और कोमोरोस तक पहुंच बनाई और खाद्य सहायता और दवाएं प्रदान की। मिशन सागर-II के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसैनिक पोत ऐरावत सूडान, दक्षिण सूडान, जिबूती और इरिट्रिया को खाद्य सहायता प्रदान करेगा।

मिशन सागर-II, प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण 'सागर' क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के अनुसार है और भारत द्वारा अपने समुद्री पड़ोसियों के साथ संबंधों के सामंजस्य के महत्व पर प्रकाश डालता है तथा मौजूदा बंधन को और अधिक मजबूत करता है। भारतीय नौसेना रक्षा मंत्रालयों और विदेश मंत्रालयों और भारत सरकार की अन्य एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय से इस मिशन को आगे बढ़ा रही है।

  • मिशन सागर – II  भा नो पो  ऐरावत द्वारा सूडान को खाद्य सहायता सौंपना

Back to Top