मुंबई में भारतीय नौसेना समुद्री कानून संगोष्ठी का आयोजन

मुंबई में भारतीय नौसेना समुद्री कानून संगोष्ठी का आयोजन

19 दिसंबर 2019 को मैरीटाइम वॉरफेयर सेंटर (मुंबई) द्वारा समुद्री कानून के ऊपर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग, पश्चिमी बेड़ा मुख्य अतिथि थे और फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग, महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र ने आरंभिक भाषण दिया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य भारतीय नौसेना के मिशनों में समुद्री कानून के एकीकरण को बढ़ावा देना था, और इसमें समुद्री कानून और युद्ध के कानून की समस्याओं पर शैक्षिक संस्थाओं के प्रख्यात वक्ताओं, असैनिक व्यवसायीयों के साथ-साथ भा नौ के समुद्री कानून विशेषज्ञों द्वारा पैनल पर चर्चाएं की गई।

Back to Top