रियर एडमिरल मनीष चड्ढा ने फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र (एफ.ओ.एम.ए.) के रूप में कार्यभार संभाला

रियर एडमिरल मनीष चड्ढा ने 10 नवंबर 2023 को भा.नौ.पो. कुंजली में आयोजित एक औपचारिक परेड में रियर एडमिरल ए.एन. प्रमोद से फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र एफ.ओ.एम.ए. का कार्यभार संभाला। रियर एडमिरल मनीष चड्ढा एन.डी.ए., खडकवासला के पूर्व छात्र हैं और उन्हें 1 जुलाई 1991 को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ, उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन से स्टाफ कोर्स और नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी, वाशिंगटन, यू.एस.ए. से हायर कमांड कोर्स किया है। उन्होंने तटरक्षक इंटरसेप्टर बोट सी.जी.एस.-05 और भा.नौ.पो. वीर, भा.नौ.पो. कृपाण और भा.नौ.पो. मैसूर की कमान संभाली है। वह भा.नौ.पो. तलवार के कार्यकारी अधिकारी और नौसेना अताशे, मॉस्को भी रहे हैं। उन्होंने नौसेना और कमान मुख्यालय में विभिन्न स्टाफ और ऑपरेशनल नियुक्तियों पर सेवा दी है। उन्हें 2017 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। 6 दिसंबर 2021 को फ्लैग रैंक में पदोन्नति पर, उन्हें गुजरात दमन और दीव नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में नियुक्त किया गया था। एफ.ओ.एम.ए. के रूप में पदभार संभालने से पहले, फ्लैग ऑफिसर ने नौसेना मुख्यालय में सहायक कार्मिक प्रमुख (प्रशासन और नागरिक) पर नियुक्ति पाई है।

Back to Top