रॉयल मलेशिया नौसेना प्रमुख का दौरा

भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार के निमंत्रण पर, रॉयल मलेशियाई नौसेना के प्रमुख एडमिरल तेन सरी मोहम्मद रजा बिन मोहम्मद सानी 16 से 19 अगस्त 2022 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

इस यात्रा की शुरुआत राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पण समारोह के साथ हुई जहां आर.एम.एन. के नौसेना प्रमुख ने भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें आधिकारिक कार्यक्रम शुरू होने से पहले भव्य साउथ ब्लॉक लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

एडमिरल मोहम्मद रजा ने नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार से मुलाकात की और समुद्री क्षेत्र में चल रहे द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर चर्चा की। उन्हें भारतीय नौसेना द्वारा की जा रही विदेशी सहयोग गतिविधियों की विस्तृत श्रृंखला के बारे में भी जानकारी दी गई। दोनों अध्यक्षों ने द्विपक्षीय नौसेना सहयोग को और मजबूत करने के लिए कई नए अवसरों की पहचान की और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए सामूहिक जिम्मेदारी के सिद्धांत को बनाए रखने के लिए अपने समर्थन के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस यात्रा के दौरान एडमिरल मोहम्मद रजा एम.ई.ए. और एन.एस.सी.एस. के अन्य उच्च रैंकिंग भारतीय अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगे। वह आई.डी.ई.एक्स. द्वारा सहज भारतीय रक्षा उद्योग की व्यापक श्रृंखला के साथ बातचीत करने का अवसर भी प्राप्त करेंगे।

एडमिरल मोहम्मद रजा कोच्चि में भारतीय नौसेना के प्रमुख गनरी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान भा.नौ.पो. द्रोणाचार्य के गौरवशाली पूर्व छात्र हैं, जहां से वे 1990 में एक गनरी विशेषज्ञ के रूप में स्नातक हुए थे। इसलिए एडमिरल मोहम्मद रजा ने अपनी कोच्चि की यात्रा के दूसरे चरण के दौरान अपने पूर्व शिक्षण संस्थान (अल्मा मेटर) जाने के लिए समय निकाला है, जहां उनकी मेजबानी वाइस एडमिरल एम.ए. हम्पिहोली,  फ्लैग ऑफिसर, कमांडिंग-इन-चीफ दक्षिणी नौसेना कमान करेंगे।

भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियाई नौसेना के बीच द्विपक्षीय सहयोग प्रशिक्षण से लेकर संचालन तक व्यापक रूप में फैला है। दोनों नौसेनाओं ने मई 2022 में द्विपक्षीय अभ्यास समुद्र लक्ष्मण और जून 2022 में नौसेना से नौसेना स्टाफ वार्ता का समापन किया है। आर.एम.एन. जहाज के.डी. लेकियू और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने इससे पहले फरवरी 2022 में विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित मिलन में भाग लिया था। नौसेना प्रमुख, आर.एम.एन. की आधिकारिक यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों के सकारात्मक मार्ग को बनाए रखने में प्रतिबद्धता की एक और अभिव्यक्ति को दर्शाती है।

  • रॉयल मलेशिया नौसेना प्रमुख का दौरा
  • रॉयल मलेशिया नौसेना प्रमुख का दौरा
  • रॉयल मलेशिया नौसेना प्रमुख का दौरा
  • रॉयल मलेशिया नौसेना प्रमुख का दौरा
  • रॉयल मलेशिया नौसेना प्रमुख का दौरा
  • रॉयल मलेशिया नौसेना प्रमुख का दौरा
  • रॉयल मलेशिया नौसेना प्रमुख का दौरा
  • रॉयल मलेशिया नौसेना प्रमुख का दौरा
  • रॉयल मलेशिया नौसेना प्रमुख का दौरा
  • रॉयल मलेशिया नौसेना प्रमुख का दौरा
Back to Top