रॉयल सऊदी नौसेना बल (आर.एस.एन.एफ.) के प्रशिक्षु पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1 टी.एस.) में समुद्री प्रशिक्षण के लिए शामिल हुए।

रॉयल सऊदी नौसेना बल (आर.एस.एन.एफ.) के किंग फहद नौसेना अकादमी के 76 प्रशिक्षु 24 जून 24 को दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन, 1 टी.एस. में शामिल हुए। यह दूसरा बैच है जो 1 टी.एस. के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करेगा, पहला बैच मई - जून 2023 में इसी तरह का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुका है।

प्रशिक्षुओं का हार्दिक स्वागत वरिष्ठ अधिकारी 1 टी.एस., कैप्टन अंशुल किशोर द्वारा उद्घाटन संबोधन के दौरान किया गया, जिसमें चार सप्ताह लंबे प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में बंदरगाह चरण के दौरान बुनियादी नौसेना गतिविधियों से लेकर सिम्युलेटर-आधारित प्रशिक्षण शामिल हैं, जबकि समुद्री चरण में समुद्र में जीवन के पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव शामिल है।

प्रशिक्षुओं को 1 टी.एस. के नौकायन प्रशिक्षण पोत पर नौकायन प्रशिक्षण के साथ भी परिचित कराया जाएगा।

आर.एस.एन.एफ. प्रशिक्षुओं का समुद्री प्रशिक्षण 107 एकीकृत अधिकारियों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (आई.ओ.टी.सी.) के भारतीय नौसेना प्रशिक्षुओं के साथ-साथ आयोजित किया जा रहा है, जिससे दोनों समुद्री देशों के प्रशिक्षुओं के बीच सौहार्द और आपसी समझ को बढ़ावा मिलेगा। यह याद किया जा सकता है कि एडमिरल फहद अब्दुल्ला एस. अल-घोफैली, स्टाफ प्रमुख, आर.एस.एन.एफ. ने जनवरी 24 में भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान दक्षिणी नौसेना कमान का दौरा किया था। दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय प्रशिक्षण सहयोग भारत और सऊदी अरब के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता और साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

  • रॉयल सऊदी नौसेना बल (आर.एस.एन.एफ.) के प्रशिक्षु  पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1 टी.एस.) में समुद्री प्रशिक्षण के लिए शामिल हुए।
  • रॉयल सऊदी नौसेना बल (आर.एस.एन.एफ.) के प्रशिक्षु  पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1 टी.एस.) में समुद्री प्रशिक्षण के लिए शामिल हुए।
  • रॉयल सऊदी नौसेना बल (आर.एस.एन.एफ.) के प्रशिक्षु  पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1 टी.एस.) में समुद्री प्रशिक्षण के लिए शामिल हुए।
Back to Top