वाइस एडमिरल विक्टर एन सोकोलोव, डिप्टी कमांडर-इन-चीफ, नॉर्दर्न फ्लीट, रूसी संघ नौसेना कारवार नौसेना बेस के दौरे पर

वाइस एडमिरल विक्टर एन सोकोलोव, डिप्टी कमांडर-इन-चीफ, नॉर्दर्न फ्लीट, रूसी संघ नौसेना कारवार नौसेना बेस के दौरे पर

वाइस एडमिरल विक्टर एन सोकोलोव, डिप्टी कमांडर-इन-चीफ, नॉर्दर्न फ्लीट, रूसी संघ नौसेना और उनके साथ चार स्टाफ अधिकारियों और निवासी उप रक्षा अटेश ने 19 नवंबर 2019 को रूस रक्षा सहयोग योजना 2019 के उपलक्ष में करवार नौसेना बेस का दौरा किया। रूसी डिप्टी कमांडर-इन-चीफ का स्वागत फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग कर्नाटक नौसेना क्षेत्र द्वारा किया गया और उन्हें प्रोजेक्ट सीबर्ड सहित कर्नाटक नौसेना क्षेत्र की संक्षिप्त जानकारी दी गई और नेवल शिप रिपेयर यार्ड (कारवार) में शिपलिफ्ट सुविधा के दौरे पर ले जाया गया। रूसी प्रतिनिधिमंडल रूस वापस लौटने से पहले नई दिल्ली में अनेक बैठकों में भाग लेगा।

Back to Top