सबसे बडे़ राष्ट्रव्यापी तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल -22’ का तीसरा संस्करण शुरू

‘अखिल-भारतीय’ तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल -22’ का तीसरा संस्करण 15-16 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर के तटीय रक्षा अभ्यास की अवधारणा 2018 में ‘26/11’ के बाद से समुद्री सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में स्थापित किए गए विभिन्न उपायों को सुदृढ़ करने के लिए की गई। तटीय रक्षा निर्माण का एक प्रमुख उप-सेट तटीय सुरक्षा है, ‘सी विजिल’ की अवधारणा पूरे भारत में तटीय सुरक्षा तंत्र को सक्रिय करना और तटीय रक्षा तंत्र का आकलन करना है। यह अभ्यास 7516 किलोमीटर लंबी तटरेखा और भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र के साथ किया जाएगा और इसमें मछली पकड़ने वाले और तटीय समुदायों सहित अन्य समुद्री हितधारकों के साथ सभी तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया जाएगा। यह अभ्यास भारतीय नौसेना द्वारा तटरक्षक बल और समुद्री गतिविधियों का कार्य कर रहे अन्य मंत्रालयों के समन्वय में किया जा रहा है।

इस अभ्यास का पैमाना और वैचारिक विस्तार, भौगोलिक सीमा, इसमें शामिल हितधारकों की संख्या, भाग लेने वाली इकाइयों की संख्या और उद्देश्यों को प्राप्त करने के संदर्भ में अभूतपूर्व है। यह अभ्यास प्रमुख थिएटर लेवल रेडिनेस ऑपरेशनल एक्सरसाइज (ट्रोपेक्स) की दिशा में एक निर्माण है, जिसे भारतीय नौसेना हर दो साल में आयोजित करती है। सी विजिल और ट्रोपेक्स मिलकर समुद्री सुरक्षा से जुड़ी सभी चुनौतियों को कवर करेंगे। भारतीय नौसेना, तटरक्षक, सीमा शुल्क और अन्य समुद्री एजेंसियों की परिसंपत्तियां सी विजिल अभ्यास में भाग लेंगी। रक्षा मंत्रालय के अलावा, गृह, बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी, सीमा शुल्क मंत्रालयों और केंद्र / राज्य की अन्य एजेंसियों द्वारा भी इस अभ्यास के संचालन की सहायता प्रदान की जा रही है।

जबकि तटीय राज्यों में नियमित रूप से छोटे पैमाने पर अभ्यास किए जाते हैं, जिसमें आस-पास के राज्यों के बीच संयुक्त अभ्यास शामिल हैं, राष्ट्रीय स्तर पर सी विजिल अभ्यास का उद्देश्य एक बड़े लक्ष्य में सहायता करना है। यह शीर्ष स्तर पर समुद्री सुरक्षा और तटीय रक्षा के क्षेत्र में हमारी तैयारियों का आकलन करने का अवसर प्रदान करता है। समुद्री सतर्कता-22 से हमारी ताकत और कमजोरियों का यथार्थवादी आकलन होगा और इस प्रकार समुद्री और राष्ट्रीय सुरक्षा को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

  • सबसे बडे़ राष्ट्रव्यापी तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल -22’ का तीसरा संस्करण शुरू

Back to Top