सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे का मुंबई दौरा

• सेना प्रमुख मुंबई की दो दिवसीय यात्रा पर
• सेना प्रमुख ने पश्चिमी नौसेना कमान और स्टील्थ फ्रिगेट भा नौ पो तेग का दौरा किया
• सेना प्रमुख ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की, और दिग्गजों के कल्याण के मुद्दों पर चर्चा की
• सेना प्रमुख ने 'मेक इन इंडिया' की पहल के हिस्से के रूप में सेना को अत्याधुनिक उपकरणों के निर्माण और आपूर्ति के लिए प्रमुख व्यापारिक घरानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की

सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम, एडीसी 12 सितंबर को मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उनके साथ आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती वीणा नरवणे भी थीं। मुंबई में लेफ्टिनेंट जनरल एस के पराशर, एवीएसएम, वीएसएम, जीओसी महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा क्षेत्र और श्रीमती ममता पराशर, जोनल अध्यक्ष, आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा उनका स्वागत किया गया।

सेना प्रमुख ने 13 सितंबर को पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया जिसमें उन्होंने एक औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर की समीक्षा की और वाइस एडमिरल आर हरि कुमार, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान के साथ बातचीत की। उन्होंने दोनों सेवाओं के बीच संयुक्तता सहित परिचालन और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की। जनरल ने सिख लाइट इंफैंट्री रेजिमेंट से संबद्ध स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट भा नौ पो तेग का भी दौरा किया। उन्हें युद्धपोत की क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई।

इसके बाद सेना प्रमुख ने महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और महाराष्ट्र में दिग्गजों के कल्याण और पुनर्वास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

मेक इन इंडिया पहल को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने रक्षा बलों के लिए अत्याधुनिक उपकरणों के निर्माण और आपूर्ति के लिए रक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रमुख व्यापारिक घरानों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की।

  • सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे का मुंबई दौरा

Back to Top