भा नौ पो तरकश और कोलकाता का मोम्बासा का दौरा

भा नौ पो तरकश और कोलकाता का मोम्बासा का दौरा

भारतीय नौसेना पोत तरकश और कोलकाता ने 15 से 18 सितंबर 2018 तक केन्या में मोम्बासा के पोर्ट का दौरा किया। वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा, एफओसी-इन-सी पश्चिम ने भी पोतों के दौरे के साथ संयोजन में देश का दौरा किया। सी-इन-सी ने केन्या नौसेना मुख्यालय, म्त्वोंग में केन्या नौसेना के डिप्टी कमांडर, ब्रिगेडियर चार्ल्स कहिरिरी से भेंट की और उन्हें 50 जवानों का गार्ड ऑफ़ ऑनर प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मोम्बासा काउंटी के डिप्टी गवर्नर, महामहिम डॉ. विलियम किंगी से भी भेंट की और विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक हितों व सहयोग के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। पोतों के कमान अधिकारियों ने मोम्बासा में कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतीय पोत आगंतुकों के लिए खोले गए, जहाँ 16 और 17 सितंबर 2018 को 600 से भी ज़्यादा मेहमानों का स्वागत किया गया। इस मौके का फायदा उठाते हुए पोत पर उपलब्ध क्षति नियंत्रण ड्रिल व अग्निशमन ड्रिल और बिजली उत्पादन व वितरण प्रणाली से परिचय कराते हुए केन्याई नौसेना के साथ पेशेवर बातचीत भी की गई। पोतों द्वारा स्थानीय धर्मार्थ संस्था पर चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया और केन्याई नौसैनिकों के साथ खेल कार्यक्रमों में भाग लिया गया।

पोतों पर एफओसी-इन-सी पश्चिम व नैरोबी में भारतीय उच्चायुक्त, महामहिम श्रीमती सुचित्रा दुरई, द्वारा एक रिसेप्शन का भी आयोजन किया गया, जहाँ मोम्बासा में तैनात सेना के वरिष्ठ अधिकारियों व असैनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

  • भा नौ पो तरकश और कोलकाता का मोम्बासा का दौरा

Back to Top