विशाखापत्तनम में तट की सफाई के लिए शैक्षिक जागरूकता अभियान

विशाखापत्तनम में तट की सफाई के लिए शैक्षिक जागरूकता अभियान

अंतर्राष्ट्रीय तट सफाई दिवस से पहले 07 सितंबर 2019 को विशाखापत्तनम के आर के बीच पर नौसेना के जवानों और परिवारों द्वारा तट की सफाई के लिए शैक्षिक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान, नेवी चिल्ड्रन स्कूल के छात्रों ने 'से नो टू प्लास्टिक' विषय वाले नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य तटों और नदियों/झीलों आदि को साफ़ और प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए आम जनता में जागरूकता पैदा करना था। एसबीसी(वी), भा नौ पो विश्वकर्मा और एनसीबी (वी) के 200 से भी अधिक जवानों और अन्य इकाइयों से स्वयंसेवियों ने साथ मिलकर इस कार्यक्रम में भाग लिया। भारतीय नौसेना की इस पहल को अच्छी प्रतिक्रिया मिली और स्थल पर मौजूद जनता इस सफाई अभियान में शामिल हुई।

  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
  • https://indiannavy.nic.in/
Back to Top